
हिमाचल समय, सोलन, 27 दिसम्बर ।
एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), चंबा ने आईसीएआर–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-अटारी), जोन-I की वार्षिक कार्यशाला के दौरान दो प्रतिष्ठित आईसीएआर ज़ोनल पुरस्कार अपने नाम किए।
काला-सह-एसडीएम कार्यालय सदर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित
केवीके चंबा को सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया आउटरीच हेतु संस्थागत पुरस्कार से नवाजा गया। इस पुरस्कार में केवीके चंबा ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड के जोन-I के 72 केवीके के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
यह पुरस्कार कृषि प्रौद्योगिकियों, तकनीकी जानकारी तथा किसान-हितैषी सूचनाओं के प्रभावी प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उत्कृष्ट उपयोग के लिए प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, केवीके चंबा की फल वैज्ञानिक नेहा धीमान को सोशल मीडिया आउटरीच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान केवीके की सोशल मीडिया गतिविधियों के माध्यम से किसानों तक समयबद्ध, प्रासंगिक एवं उपयोगी कृषि जानकारी प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए दिया गया।
ये पुरस्कार आईसीएआर-अटारी, जोन-I द्वारा आयोजित केवीके की वार्षिक जोनल कार्यशाला-2025 के दौरान प्रदान किए गए, जो इसी सप्ताह शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST),
जम्मू में आयोजित हुई। कार्यशाला में पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी केवीके ने भाग लिया। वर्तमान में जोन-I के अंतर्गत 72 केवीके कार्यरत हैं।
यह पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रो. बी.एन. त्रिपाठी, कुलपति, SKUAST जम्मू द्वारा प्रदान किए गए, जिन्हें डॉ. धर्मेन्द्र, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, केवीके चंबा ने डॉ. परविंदर श्योरण, निदेशक, आईसीएआर-अटारी, जोन-I की उपस्थिति में प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. नेहा धीमान तथा केवीके चंबा की पूरी टीम को बधाई देते हुए डिजिटल विस्तार को सशक्त बनाने और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कृषि तकनीकों, मौसम परामर्श, सरकारी योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी नियमित रूप से किसानों तक पहुँचाने के
BJP Solan Urban Mandal ने बाल शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया
उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये प्लेटफॉर्म किसानों के साथ प्रभावी संवाद का सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं और विश्वास व्यक्त किया कि केवीके चंबा भविष्य में भी
कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. इंदर देव ने भी किसानों का विश्वास जीतने हेतु निरंतर एवं प्रभावी आउटरीच के लिए केवीके चंबा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com






