भूपेंद्र ठाकुर,
06 नवंबर / शिमला।
दीपावली के मद्देनजर पटाखों के अवैध भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चिड़गांव में अभियोग संख्या 117/2026, दिनांक 05.11.2026, धारा 125, 288 BNS एवं धारा 9(b) Explosives Act, 1884 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिनांक 05.11.2026 को चिड़गांव बाजार में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पूजा रोड स्थित लक्ष्मी जनरल स्टोर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से पटाखों के 4 बॉक्स बरामद हुए। उक्त दुकान शुभम सूद, पुत्र श्री अशोक सूद, निवासी चिड़गांव, की है। पुलिस द्वारा पटाखों के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस/परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस संबंध में पुलिस ने बरामद पटाखों को नियमानुसार कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
दीपावली के मद्देनजर जिला पुलिस शिमला द्वारा पटाखों के अवैध भंडारण, वितरण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा बिना वैध लाइसेंस पटाखों का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






