भावना ठाकुर,
28 सितंबर / दाड़लाघाट (सोलन)।
दिनांक 19-09-2026 को दाड़लाघाट निवासी संजीव शर्मा द्वारा पुलिस थाना दाड़लाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई कि वह पेशे से ठेकेदार है तथा वर्तमान में बांजण स्कूल के समीप ड्रेन निर्माण का कार्य कर रहा है। दिनांक 18-09-2026 की रात को निर्माण स्थल से उसकी 30 लोहे की शटरिंग प्लेटें चोरी हो गई हैं, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट में संबंधित अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम द्वारा चोरी की गई शटरिंग प्लेटों तथा मामले में संलिप्त आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान दाड़लाघाट क्षेत्र में स्थापित CCTV कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 24-09-2026 को मामले में संलिप्त एक आरोपी कृष्ण लाल, निवासी गांव बड़ोग, डाकखाना नवगांव, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 43 वर्ष, को दाड़ला मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 25-09-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में चोरी की गई शटरिंग प्लेटों की बरामदगी तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








