भावना ठाकुर,
28 सितंबर / सोलन।
दिनांक 10-09-2026 को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहन पार्क सोलन के समीप खड़ी एक गाड़ी में बैठे व्यक्ति को काबू करके तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान अरुण कुमार, निवासी गाँव व डाकखाना सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त गाड़ी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 11-09-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








