Home क्राइम सोलन के होटल से युवक के कब्जे से 12.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और...

सोलन के होटल से युवक के कब्जे से 12.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और ₹40,000 नकद बरामद, पांच दिन का पुलिस रिमांड

4
0

भावना ठाकुर,

28 सितंबर / सोलन

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 14.09.2026 को पुलिस थाना सदर सोलन की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास रोड, कथेड़ स्थित एक होटल की धरातल मंजिल के कमरा नंबर 203 में ठहरे एक युवक के कब्जे से 12.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹40,000 से अधिक की नकदी बरामद की गई।

उक्त आरोपी युवक की पहचान रुपिन्द्र सिंह, निवासी गाँव मकबूलपुरा, तहसील व जिला अमृतसर, पंजाब, उम्र 29 वर्ष, के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग के अन्वेषण के दौरान गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 15.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से आरोपी का 05 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपी से मामले के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here