भूपेंद्र ठाकुर,
01 अक्तूबर / रामपुर ( शिमला)।
पुलिस चौकी सिटी रामपुर की टीम द्वारा दिनांक 30.09.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुराना बस अड्डा रामपुर स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप कार्रवाई करते हुए आशीष मेहता पुत्र स्वर्गीय श्री जोगिंदर सिंह, निवासी तहसील निचार, जिला किन्नौर, उम्र 28 वर्ष तथा दिव्यांशु पुत्र श्री प्रेम चन्द, निवासी तहसील कल्पा, जिला किन्नौर, उम्र 20 वर्ष के कब्जे से लगभग 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

जिसपर पुलिस थाना रामपुर में दिनांक 01.10.2026 को अभियोग संख्या 105/2026, अधीनधारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।








