Home हिमाचल प्रदेश जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक आयोजित

जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक आयोजित

112
0
Zila Parishad Mandi
जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक आज यहां  अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों सहित जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिय

मंडी, 20 जून ।

जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक आज यहां  अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों सहित जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिय

Jeevan Ayurveda Clinic
vipul ad

ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने किया

बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की प्रगति तथा पंचायत स्तर पर हो रही गतिविधियों की समीक्षा की गई।

falcon ad

विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला में वित्त वर्ष 2025दृ26 के लिए मनरेगा योजना के तहत 3945 लाख रुपये की योजनाएं अनुमोदित की गई,

जिसमें मनरेगा के लिए 2973 लाख, लाईन डिपार्टमेंट के लिए 787 लाख तथा अमृत सरोवर के लिए 166 लाख रुपये शामिल है। 

जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

बैठक में चालू वित्त वर्ष की तिमाही के आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। ग्रामीण विकास, सड़क, फोरलेन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बागवानी और कृषि से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा की गई।

iph ad

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से

संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कीं। साथ ही आने वाले समय में क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की मांग भी रखी गई।

जिला परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने विभिन्न मुद्दों का विस्तार से ब्यौरा प्रस्तुत किया।बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल,

मंडी शहर में अवैध केबलों को हटाने हेतु विद्युत बोर्ड ने दी अंतिम चेतावनी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

amritsari ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here