Home कल्चर ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने किया

ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने किया

71
0
historic Shoolini fair
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया।

हिमाचल समय, सोलन, 20 जून।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया। माता शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का जीवंत उदाहरण है।

Jeevan Ayurveda Clinic
mela ad

मंडी शहर में अवैध केबलों को हटाने हेतु विद्युत बोर्ड ने दी अंतिम चेतावनी


सदियों की परम्पराओं को प्रतिबिम्बित करते हुए यह मेला माता शूलिनी और उनकी बड़ी बहन देवी दुर्गा के मिलन का प्रतीक है।

उत्सव का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। सोलन की सड़कों पर कतारबद्ध खड़े आस्था के भाव से परिपूर्ण हजारों श्रद्धालुओं ने माता शूलिनी का आशीष प्राप्त किया।  

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। आध्यात्मिक माहौल में मुख्यमंत्री ने शहर के मुख्य क्षेत्रों से गुजरने वाली शोभा यात्रा में भाग लिया।

चौक बाजार में माता शूलिनी की पालकी के आगमन पर उन्होंने श्रद्धा भाव से फूल बरसाए। उन्होंने प्रदेश के लोगों को शूलिनी मेले की  हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इससे पूर्व, सोलन के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया

gagan ad

तथा उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, विधायक राम कुमार चौधरी, बावा हरदीप सिंह व सुरेश कुमार,

CM ने सोलन में मॉडल करियर सेंटर और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए

बघाट सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन की मेयर ऊषा शर्मा,

कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी व शिव कुमार, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

pine ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here