Home डेली न्यूज़ मंडी शहर में अवैध केबलों को हटाने हेतु विद्युत बोर्ड ने दी अंतिम...

मंडी शहर में अवैध केबलों को हटाने हेतु विद्युत बोर्ड ने दी अंतिम चेतावनी

108
0
Electricity Board

मंडी, 20 जून।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (हि.प्र.रा.वि.बो.लि.) मंडी द्वारा शहर और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली के खंभों पर अवैध रूप से डाली गई केबलों को हटाने के लिए संचार सेवा प्रदाताओं व केबल ऑपरेटरों को अंतिम

Jeevan Ayurveda Clinic
bansal ad

CM ने सोलन में मॉडल करियर सेंटर और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए

चेतावनी जारी की गई है। वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता, हि.प्र.रा.वि.बो.लि. मंडी राजेश कुमार कौंडल ने बताया कि इससे पहले कई बार मौखिक और लिखित चेतावनी देने के बावजूद भी बिजली के खंभों पर अवैध ऑप्टिकल फाइबर

केबल और अन्य संचार केबल नहीं हटाई गई हैं। इस लापरवाही को देखते हुए अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है।इस नोटिस के माध्यम से संबंधित कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सात (07) दिनों के भीतर स्वयं अपनी अवैध

jm ad

केबलों को बिजली के खंभों से हटा लें। यदि तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती, तो विद्युत बोर्ड द्वारा ये केबलें जबरन हटाई जाएंगी,

जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ऑपरेटरों की होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान यदि कोई क्षति होती है, तो उसकी जिम्मेदारी विद्युत बोर्ड की नहीं होगी।

वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि दिनांक 17 जून, को एक दुखद घटना में एक केबल ऑपरेटर का तकनीशियन बिजली के खंभे पर कार्य करते समय करंट लगने से दुखद मृत्यु हो गई। 

ishar sweet ad

यह घटना आम नागरिकों की और विद्युत कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर है और इससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं

की आशंका को भी बल मिला है। इसलिए बिजली की तारों के साथ अन्य तारों को हटाया जाना अति आवश्यक है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

chilli chatkara ad

  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here