
मंडी, 9 जनवरी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के अनुरूप अब मासूम नितिका के नाम 21 लाख रुपये की एफडी कर उसके उज्ज्वल भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर दी गई है। उपायुक्त मंडी, अपूर्व देवगन, आज सराज क्षेत्र के गांव शिकावरी, तहसील थुनाग पहुंचे और नितिका के नाम तैयार की गई एफडी की प्रति उसकी बुआ और कानूनी संरक्षक किरन देवी को सौंपी।
दुबई में 100 फैक्ट्री सहायक पदों के लिए भर्ती, आवेदन 12 जनवरी तक

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नितिका के लिए यह आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। मात्र एक साल और चार महीने की नितिका के लिए यह कदम सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है, जो केवल प्रशासनिक ढांचे तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता और परिवार जैसी जिम्मेदारी निभाती है।
उल्लेखनीय है कि 30 जून को सराज क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ ने नितिका से उसका पूरा परिवार छीन लिया था। उस समय उसकी उम्र केवल 11 माह थी और इतनी छोटी उम्र में उसने अपने माता-पिता को हमेशा के लिए खो दिया।
हिमाचल प्रदेश सरकार का यह कदम दर्शाता है कि संवेदनशील शासन केवल बजट और योजनाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मानवीय पीड़ा को समझकर उसका समाधान भी करता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संदेश दिया कि सच्चा नेतृत्व वही है, जो आंसू पोंछ सके, सहारा बने और टूटे हुए जीवन में उम्मीद की रोशनी जगाए।
सिरमौर के हरिपुरधार में दर्दनाक बस हादसा, 12 की मौत, 35 घायल
इसके अलावा, प्रदेश सरकार सुख आश्रय योजना के तहत नितिका को प्रति माह 4,000 रुपये की सहायता भी प्रदान कर रही है, ताकि उसके पालन-पोषण, देखभाल और शिक्षा में कोई कमी न आए और वह सुरक्षित, प्रेमपूर्ण और सम्मानजनक वातावरण में बड़ा हो सके।
इस अवसर पर एसडीएम थुनाग रमेश कुमार, नितिका की बुआ किरन कुमारी, तारा देवी और बुआई अनमंत्रण सिंह भी उपस्थित रहे।







