Home डेली न्यूज़ सिरमौर के हरिपुरधार में दर्दनाक बस हादसा, 12 की मौत, 35 घायल

सिरमौर के हरिपुरधार में दर्दनाक बस हादसा, 12 की मौत, 35 घायल

49
0
Haripurdhar Bus Accident
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में भीषण बस हादसा हुआ। गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

हिमाचल समय, हरिपुरधार, 09 जनवरी ।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में एक भयंकर बस हादसे की दुखद खबर सामने आई है। इस दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बस के गहरी खाई में गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

ग़रीब परिवारों को प्रदान की जाएगी पक्के मकान की सुविधा: मुख्यमंत्री

जानकारी के मुताबिक खाई से 9 शवों को शाम 4 बजे से पहले बाहर निकाल लिया गया था, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए गए थे। बाद में तीन घायलों ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतकों के शव हरिपुरधार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए हैं, जबकि तीन अन्य शवों को भी पीएचसी लाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा पीएचसी में ही पोस्टमॉर्टेम की व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे हैं, अन्यथा शवों को संगड़ाह ले जाया जा सकता है।

आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि बस में 40 से 60 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में अब तक 35 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद

स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। इसी कारण अभी तक घायलों और मृतकों का सटीक आंकड़ा सामने नहीं आ सका है और आधिकारिक पुष्टि में समय लग सकता है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सूत्रों के अनुसार जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। जांच के दौरान हादसे के कारणों,

जिम्मेदारी और सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल की जाएगी। प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

उप-मुख्यमंत्री ने 43वीं परिवहन विकास परिषद् की बैठक में उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। यह हादसा उस समय हुआ जब बस हरिपुरधार पहुंचने ही वाली थी और अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया। बस गहरी खाई में लुढ़क गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्रशासन द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रेणुका जी से विधायक विनय कुमार ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here