Home डेली न्यूज़ दुबई में 100 फैक्ट्री सहायक पदों के लिए भर्ती, आवेदन 12 जनवरी...

दुबई में 100 फैक्ट्री सहायक पदों के लिए भर्ती, आवेदन 12 जनवरी तक

25
0
AnganwadiRecruitment

मंडी, 9 जनवरी।

विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दुबई में शानदार अवसर है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी), शिमला के माध्यम से किंगस्टन होल्डिंग कम्पनी, दुबई में फैक्ट्री सहायक/सामान्य सहायक के 100 पदों के लिए भर्ती कर रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है।

Jeevan Ayurveda Clinic

सिरमौर के हरिपुरधार में दर्दनाक बस हादसा, 12 की मौत, 35 घायल

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी, अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों पर मासिक वेतन 1,375 दिरहम होगा, जिसमें 1,075 दिरहम मूल वेतन और प्रतिदिन लगभग तीन घंटे ओवरटाइम के रूप में लगभग 300 दिरहम शामिल हैं। यह भारतीय मुद्रा में लगभग 33,600 रुपये प्रतिमाह के बराबर है।

उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को कम्पनी की ओर से मुफ्त आवास, चिकित्सा बीमा, प्रत्येक दो वर्ष में एक हवाई टिकट, और दुबई श्रम कानून के अनुसार ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों (फ्रेशर या अनुभवी) के लिए है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है और बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है। आवेदकों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित है।

ग़रीब परिवारों को प्रदान की जाएगी पक्के मकान की सुविधा: मुख्यमंत्री

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए गूगल फॉर्म लिंक पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वैध पासपोर्ट के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, और केवल वे उम्मीदवार आवेदन करें जो विदेश यात्रा करने और एक माह के भीतर कार्यभार संभालने के लिए तैयार हों।

चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये लेवी शुल्क और 1,500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

pinee

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here