
हिमाचल समय, शिमला, 09 जनवरी ।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, गुणात्मक तथा स्तरीय बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नितिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए 21 लाख की FD की घोषणा पूरी की
बैठक के दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा ड्रॉप बैक एम्बुलेंस को बदलने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत पुरानी 125 एम्बुलेंस को बदलने पर लगभग 10.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि वृद्धजनों की देखभाल और स्वास्थ्य स्थिति बेहतर करने के लिए एल्डरली एंड पैलिएटिव केयर कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के तहत बेडरिडन (शय्याग्रस्त) मरीजों के घर पर ही स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा देने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। इन टीमों में चिकित्सक, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ शामिल होंगे, जिन्हें 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को ‘विश्व स्तरीय’ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क इंसुलिन पंप उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसमें लगभग 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
दुबई में 100 फैक्ट्री सहायक पदों के लिए भर्ती, आवेदन 12 जनवरी तक
सुक्खू ने नशे के प्रभाव से मुक्त युवाओं के पुनर्वास पर भी बल दिया और अधिकारियों को इसके लिए प्रभावी योजनाएं तथा कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवीनीकरण, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल, स्वास्थ्य सचिव प्रियंका बासु इंगटी, डीडीटीजी निदेशक डॉ. निपुण जिंदल, एनएचएम मिशन निदेशक प्रदीप कुमार ठाकुर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं गोपाल बेरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








