Home डेली न्यूज़ राज्यपाल ने क्रिमसन स्नो और हर हिल्स, देयर ड्रीम्स पुस्तक का विमोचन...

राज्यपाल ने क्रिमसन स्नो और हर हिल्स, देयर ड्रीम्स पुस्तक का विमोचन किया

54
0
HP Governor Book Release
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. शिव प्रताप शुक्ला ने रेवा की पुस्तक ‘क्रिमसन स्नो’ और शालिनी शर्मा की ‘हर हिल्स, देयर ड्रीम्स’ का विमोचन किया। ये पुस्तकें हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों और शिमला की विरासत का उत्सव मनाती हैं।

हिमाचल समय, शिमला, 09 जनवरी ।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज लोक भवन में युवा लेखिका रेवा की पुस्तक ‘क्रिमसन स्नो’ और उनकी माता शालिनी शर्मा की पुस्तक ‘हर हिल्स, देयर ड्रीम्सदृशिमला: अ बायोग्राफी इन स्टोन एंड ग्रीन्स’ का विमोचन किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

CM ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के दिए निर्देश, वृद्धजनों के लिए विशेष कार्यक्रम भी चलाया जाएगा
राज्यपाल ने लेखिकाओं के परिश्रम और लेखन कौशल की सराहना करते हुए कहा कि ये साहित्यिक रचनाएं विरासत, साहस और अपनी भूमि से गहरे जुड़ाव की भावना को दर्शाती हैं। ‘क्रिमसन स्नो’ हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की कहानी का वर्णन करती है, जबकि हर हिल्स, देयर ड्रीम्स इतिहास, कथाओं और स्मृतियों के माध्यम से शिमला को जीवंत रूप से

प्रस्तुत करती है, जिसमें शहर के अतीत और वर्तमान का सुन्दर चित्रण है। पाइनग्रोव स्कूल की छात्रा रेवा ने अपनी दूसरी पुस्तक, क्रिमसन स्नो हिमाचल का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में लिखा हैै।

इस पुस्तक में राज्य के 20 ऐसे पुरूषों और महिलाओं के बारे में लिखा है, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक हिमाचल के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी लगन और समर्पण के साथ लेखन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नितिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए 21 लाख की FD की घोषणा 
अधिवक्ता एवं प्रसिद्ध पुस्तक समीक्षक शालिनी शर्मा ने कहा कि उनकी पुस्तक शिमला को एक जीवित इकाई के रूप में प्रस्तुत करती है, जिसमें शहर की विरासत, समृद्ध संस्कृति, प्रेम और विरह के साथ-साथ वर्तमान समय की चुनौतियों को भी दर्शाया गया है।
राज्यपाल ने मां और बेटी दोनों को बधाई दी और कहा कि ऐसी रचनाएं पाठकों को इतिहास, मूल्यों और भूमि की भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here