Home कल्चर डॉ. राजीव बिंदल ने स्वर्गीय जसवंत सिंह कटवाल को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल...

डॉ. राजीव बिंदल ने स्वर्गीय जसवंत सिंह कटवाल को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

15
0

हिमाचल समय न्यूज़,

13 सितंबर / मंडी।

Jeevan Ayurveda Clinic

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल के पिता स्वर्गीय जसवंत सिंह कटवाल के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

डॉ. बिंदल ने रविवार को स्वर्गीय जसवंत सिंह कटवाल के पैतृक गांव रवाड़ा, संधोल, जिला मंडी पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने संजीव कटवाल एवं शोकाकुल परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें सांत्वना दी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि स्वर्गीय जसवंत सिंह कटवाल का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उनका सरल व्यक्तित्व, सामाजिक जीवन और संस्कार सदैव परिवार तथा उनसे जुड़े लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने कहा, “दुःख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार संजीव कटवाल जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।”

डॉ. बिंदल ने स्वर्गीय जसवंत सिंह कटवाल की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here