Home एचआरटीसी दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री

दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसेंः मुकेश अग्निहोत्री

4
0

– 6 और 7 नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से विशेष बसें, दिवाली के दिन भी जारी रहेंगी बस सेवाएं

भूपेंद्र ठाकुर,

29 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिवाली पर हिमाचल वासियों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) विशेष बसों का संचालन करेगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निगम 6 और 7 नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से कुल 266 विशेष बसें चलाएगा। इस पहल का उद्देश्य दूसरे शहरों में रहने और काम करने वाले प्रदेश के लोगों को दिवाली पर घर पहुंचने की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है ताकि वे अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मना सकें।


मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि 6 नवंबर को 134 और 7 नवंबर को 132 विशेष बसें संचालित की जाएंगी। 6 नवंबर को दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 बसें हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी। वहीं, 7 नवंबर को दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष बसों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति दिवाली का त्योहार अपने घर पर अपने परिवार के साथ मनाने की इच्छा रखता है। ऐसे में एचआरटीसी द्वारा विशेष बसों के संचालन का निर्णय यात्रियों की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले प्रदेश के लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और त्योहार के दौरान आवागमन के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को दिवाली के दिन भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। इस दिन न्यूनतम बस सेवाएं संचालित होंगी। दिल्ली, चंडीगढ़ और लंबी दूरी के मार्गों पर आवश्यकतानुसार बसें उपलब्ध रहेंगी जबकि प्रदेश के भीतर बस सेवाएं शाम 4 बजे तक संचालित की जाएंगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी प्रदेश की परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और यात्रियों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करवाना निगम की प्राथमिकता है। त्योहार के अवसर पर विशेष बसों का संचालन इसी दिशा में उठाया गया कदम है ताकि लोग सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर अपने परिवारों के बीच पहुंच सकें और दिवाली की खुशियां अपनों के साथ साझा कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here