Home डेली न्यूज़ किसानों कोसेब की उन्नत तकनीकों और नई किस्मोंके बारे में किया जागरूक

किसानों कोसेब की उन्नत तकनीकों और नई किस्मोंके बारे में किया जागरूक

146
0
apple diwas 2025 himachal
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, शारबो, के संयुक्त तत्वाधान में ‘सेब दिवस’ का आयोजन किया गया।

हिमाचल समय, सोलन, 10 सितम्बर ।

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, शारबो, के संयुक्त तत्वाधान में ‘सेब दिवस’ का आयोजन किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

साईं इंटरनेशनल स्कूल में सिस प्रिंस एवं प्रिंसेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत बागवानी तकनीकों और सेब की नई किस्मों से परिचित करवाना था। कार्यक्रम के दौरान हाई डेंसिटी प्लांटेशन प्रणाली के अंतर्गत विकसित बगीचे में 15 उन्नत किस्मों का प्रदर्शन किया गया।

साथ ही, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाई जाने योग्य 41 किस्मों की विस्तृत प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस व्यावहारिक प्रदर्शन से किसानों को प्रत्यक्ष रूप से तकनीकों को देखने, समझने और अपनाने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आयुक्त किन्नौर ओम प्रकाश यादव द्वारा किया गया। उन्होंने किसानों के बीच वैज्ञानिक सोच और तकनीकी जानकारी की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक अनुभव और आधुनिक तकनीकों का समन्वय कृषि और बागवानी को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

उन्होंने विशेष रूप से हाई डेंसिटी प्लांटेशन को आजीविका सुधार का एक प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के सह निदेशक एवं प्रमुख डॉ. प्रमोद शर्मा ने प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और एचडीपी बागवानी की उपयोगिता को विस्तार से समझाया।

जिला कृषि अधिकारी राकेश धीमान ने कृषि योजनाओं और किसानों के लिए उपलब्ध विभिन्न अनुदानों की जानकारी प्रदान की। फल वैज्ञानिक डॉ. दीपिका नेगी ने समशीतोष्ण फल फसलों की आधुनिक उत्पादन तकनीकों पर व्याख्यान दिया, जिससे किसानों को नई वैज्ञानिक विधियों की स्पष्ट जानकारी मिली।

विशिष्ट अतिथि बीडीसी अध्यक्ष ललिता पंचारस ने बागवानों को वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण बागवानों और किसानों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए। गांव लिप्पा से राम सैंण नेगी ने प्राकृतिक खेती से प्राप्त लाभों पर प्रकाश डाला जबकि गांव असरंग के शकर्मा

दाचुम ने सेब के पेड़ों को चूहों से बचाने के लिए जी.आई. शीट का प्रयोग करने की अभिनव तकनीक प्रस्तुत की जिसे उपस्थित बागवानों ने विशेष रुचि के साथ सुना।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here