Home ट्रेंडिंग भाजपा ने सोलन में रेहड़ी-फड़ी चालकों को हटाने की कार्रवाई पर जताई...

भाजपा ने सोलन में रेहड़ी-फड़ी चालकों को हटाने की कार्रवाई पर जताई कड़ी आपत्ति

5
0

भावना ठाकुर,

12 सितंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश रेहड़ी-फड़ी के संयोजक तरसेम भारती ने सोलन शहर में विभिन्न स्थानों से रेहड़ी-फड़ी चालकों को हटाए जाने की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे तुरंत रोकने की मांग की है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन रेहड़ी-फड़ी धारकों को विभाग एवं नगर निगम द्वारा पहले ही लाइसेंस जारी किए गए हैं। ऐसे में प्रशासन को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन्हें वैध रूप से नगर निगम से लाइसेंस मिले हुए हैं। इसके साथ ही, यह रेहड़ी-फड़ी धारक किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं कर रहे हैं, अपितु यह पूरी तरह से अस्थायी हैं।

उन्होंने कहा कि इन गरीब परिवारों की यह एकमात्र आजीविका है, जिससे उनके पूरे परिवार का भरण-पोषण चलता है। इन्हें इस तरह अचानक उजाड़ना उचित नहीं है। तरसेम भारती ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन और नगर निगम ने यह कार्रवाई तुरंत बंद नहीं की और रेहड़ी-फड़ी चालकों को उनके निर्धारित स्थानों पर नहीं बैठने दिया, तो इस गंभीर मामले को माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष पुरज़ोर तरीके से उठाया जाएगा। इसके साथ ही, प्रभावितों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेशभर में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here