Home क्राइम शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोहड़ू में तीन तस्करों के कब्जे से...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोहड़ू में तीन तस्करों के कब्जे से 3.58 ग्राम हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

23 अप्रैल/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने रोहड़ू में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर समोली में एक इमारत के कमरे में दबिश देकर तीन आरोपियों को उनके कब्जे से 3.58 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया।

यह कार्रवाई दिनांक 22.04.2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से मिली विश्वसनीय सूचना पर त्वरित योजना बनाकर अमल में लाई गई। इस दौरान मौके पर स्वतंत्र गवाहों को भी शामिल किया गया।

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद तीन व्यक्तियों से यह प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. वीरेन्द्र सिंह (आयु 31 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बलवीर सिंह, निवासी गांव व डाकघर डोडरा, तहसील डोडरा-क्वार, जिला शिमला।
  2. अक्षय कुमार (आयु 32 वर्ष) पुत्र मालक राम, निवासी गांव पंडार, डाकघर जाखा, तहसील डोडरा-क्वार, जिला शिमला।
  3. कृष्ण कान्त (आयु 32 वर्ष) पुत्र केशव राम, निवासी गांव व डाकघर डोडरा, तहसील डोडरा-क्वार, जिला शिमला।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना रोहड़ू में धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियोग संख्या 46/2026 दिनांक 22.04.2026 के तहत पंजीकृत इस प्रकरण में आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस के नोटिस पर पाबंद किया गया है।

फिलहाल मामले की अन्वेषण सभी पहलुओं से जारी है। पुलिस का कहना है कि तस्करी नेटवर्क के अन्य संभावित साथियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here