भावना ठाकुर,
23 अप्रैल/सोलन।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को नई दिल्ली के द्वारका इलाके से 229 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई 20 अप्रैल 2026 को दर्ज एक अन्य मामले की बैकवर्ड लिंकेज (पिछली कड़ी) की जांच के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर सोलन में 20 अप्रैल को एफआईआर संख्या 95/2026, धारा 21 व 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत पंजीकृत की गई थी, जिसमें तीन लोगों से 9.93 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इन तीनों में दो बिहार के निवासी तथा एक नेपाली नागरिक शामिल था।
इसी मामले में गहनता से जांच करते हुए सोलन पुलिस ने आगे की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए 22 अप्रैल को थाना प्रभारी (SHO) के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली भेजी। स्थानीय पुलिस की मदद से द्वारका क्षेत्र में दबिश दी गई।
पुलिस के अनुसार, बताए गए स्थान पर 42 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक यूजीन चिनवेउबा (Eugene Chinweuba) मौजूद था।









