Home कल्चर साई इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

साई इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

6
0

भावना ठाकुर,

15 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

साई इंटरनेशनल स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या मीरा गुप्ता द्वारा समस्त स्टाफ के साथ ध्वजारोहण कर की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, जोशीले नृत्य, नुक्कड़ नाटक एवं फैंसी ड्रेस के माध्यम से देशप्रेम, वीरता और राष्ट्रगौरव की भावना को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया और विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

विद्यालय के चेयरमैन श्री रामिंदर बावा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने तथा देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सदैव सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में विद्यार्थियों के बीच मिठाइयाँ वितरित की गईं, जिससे स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ और भी बढ़ गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here