साईं इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के “हॉकी जादूगर” मेजर ध्यानचंद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
विद्यार्थियों ने जोश और खेल भावना का परिचय देते हुए लॉन्ग जंप, हाई जंप, रस्साकशी, नंगे पाँव दौड़, मेढ़क दौड़ और गुब्बारा संतुलन दौड़ जैसे रोमांचक खेलों में भाग लिया। पूरे वातावरण में उत्साह, संकल्प और टीम भावना झलक रही थी।
स्कूल चेयरमैन रमिंदर बावा एवं प्रिंसिपल मीरा गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों और सक्रिय भागीदारी की सराहना की तथा उन्हें फिटनेस, अनुशासन और टीमवर्क को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया
मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं मां त्रोकड़ावाली, पत्थर फाड़कर प्रकट हुई थी मां की दिव्य मूर्ति
और साथ ही पी.टी.आई. रोहित ज़िंटा को विशेष धन्यवाद दिया, जिनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से विद्यार्थी खेल के मैदान में मजबूत और आत्मविश्वासी बनते हैं।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com









