Home कल्चर कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

40
0

भावना ठाकुर,

15 अगस्त / सनवारा (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को गौरवान्वित कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई, जिसने वातावरण को श्रद्धा और ऊर्जा से भर दिया। छात्रों ने हिमाचली नाटी, देशभक्ति समूह गान, हिंदी देशभक्ति नाटक सहित विविध प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं भाँगड़ा की जोशीली प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सी. के. शर्मा, वीरेंद्र सहगल और डॉ. राजेंद्र कुमार सिंगला उपस्थित रहे। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र मामला विभाग के सहायक निदेशक अभिषेक जी और डॉ. मान सिंह भी पूरे कार्यक्रम के साक्षी बने।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के जज़्बे और भारतीय संस्कृति की झलक का सुंदर संगम है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजनों से छात्रों में देशभक्ति की भावना बढ़ती है और उनके अंदर नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here