Home क्राइम अर्की पुलिस की SIU को बड़ी कामयाबी: दो युवकों से 249 ग्राम...

अर्की पुलिस की SIU को बड़ी कामयाबी: दो युवकों से 249 ग्राम चरस बरामद, बैकवर्ड लिंकेज में आनी (कुल्लू) से तीसरा तस्कर गिरफ्तार

3
0

भावना ठाकुर,

23 अप्रैल/अर्की (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अर्की और कुनिहार निवासी दो युवकों को उनके कब्जे से 249 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगे की जांच (बैकवर्ड लिंकेज) के दौरान पुलिस ने कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र से एक तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को अर्की पुलिस थाना में इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। SIU टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली, तो उनके पास से 249 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों – जिनकी आयु 31 और 32 वर्ष है – को तत्काल नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया। दोनों आरोपियों को 20 अप्रैल को ही माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उनका पुलिस रिमांड प्राप्त कर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई।

मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ, उनकी CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इस दौरान यह तथ्य उजागर हुआ कि बरामद चरस आरोपियों ने जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से खरीदी थी।

इस सुराग के आधार पर अर्की पुलिस थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल 2026 को गाँव डींग, डाकघर जाओं, तहसील आनी, जिला कुल्लू निवासी 38 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस तीसरे आरोपी को आज 23 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि नए गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले का आगामी अन्वेषण जारी है तथा तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here