Home डेली न्यूज़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, सोलन शहरी मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, सोलन शहरी मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

2
0


भावना ठाकुर,

22 अप्रैल/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, सोलन शहरी मंडल द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मंडल अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे।
नई कार्यकारिणी में

उपाध्यक्ष का दायित्व: अमरप्रीत सिंह एवं तलविंदर सिंह, महामंत्री का दायित्व: मनमोहंदर सिंह, सचिव का दायित्व: मनजोत सिंह एवं इंदरप्रीत सिंह (राजा), विशेष दायित्व: संदीप सिंह (टिप्पी), कोषाध्यक्ष का दायित्व: शमिंदर सिंह (सोनू), सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व: राजेंद्र सिंह

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सदस्य के दायित्व मे विश्वजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह (जैजी), प्रीतपाल सिंह (रोजी), अजित सिंह, गगन सिंह एवं अभिजोत सिंह को शामिल किया गया है।
मंडल अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नई जिम्मेदारियां मिलने पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here