
हिमाचल समय, नाहन, 02 अगस्त।
भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत रविवार को नाहन बस अड्डा परिसर में पौधारोपण किया गया इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे।
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा 11वीं वाणिज्य में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
इस दौरान बस अड्डा परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है
15 जुलाई से शुरू हुआ यह पौधारोपण अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूरे हिमाचल प्रदेश में 8006 पोलिंग बूथ है और सभी पोलिंग बूथ पर 10-10 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
ताकि पर्यावरण संरक्षण में पार्टी अपनी भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में एक लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए थे उन्होंने कहा कि पार्टी आम लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण के
बगस्याड़ क्षेत्र में वर्षा में भी बिना रुके कार्य कर रहे विद्युत कर्मचारी
लिए आगे आने की अपील कर रही है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष
नगर परिषद अविनाश गुप्ता ,मडल अध्यक्ष संजय पुंडीर ,पार्षद अशोक विक्रम, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








