Home डेली न्यूज़ बगस्याड़ क्षेत्र में वर्षा में भी बिना रुके कार्य कर रहे विद्युत...

बगस्याड़ क्षेत्र में वर्षा में भी बिना रुके कार्य कर रहे विद्युत कर्मचारी

103
0
#PowerSupplyHeroes
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के उद्देश्य से विद्युत बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार हो रही वर्षा के बावजूद वे बिना रुके कार्य कर रहे हैं।

मंडी, 2 अगस्त।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के उद्देश्य से विद्युत बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार हो रही वर्षा के बावजूद वे बिना रुके कार्य कर रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

सहकारिता विभाग का 53 करोड़ रुपये से होगा डिजिटलीकरण

शुक्रवार को बगस्याड़ क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच भी विद्युत लाइन की मरम्मत का कार्य जारी रहा। यह लाइन 30 जून को आई आपदा के बाद तीन बार पेड़ों के गिरने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

इसके बावजूद कर्मचारी हर बार तत्काल मौके पर पहुंचकर विद्युत बहाली में लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है

आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन तिथि 22 अगस्त तक बढ़ी

प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द बिजली उपलब्ध कराना, ताकि आपदा के बाद उत्पन्न कठिनाइयों को कम किया जा सके।इसी क्रम में अधिशाषी अभियंता gohar सुमित चौहान ने जानकारी दी कि 22 केवी थुनाग-बगस्याड़ फीडर की पुनर्स्थापना का

कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है। साथ ही रैनगलु से थुनाग तक कंडक्टर स्ट्रिंगिंग कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सुराह के नजदीक शाकरन गांव में नौ विद्युत मीटर बहाल किए गए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

bhusshan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here