Home डेली न्यूज़ आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन तिथि 22 अगस्त...

आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन तिथि 22 अगस्त तक बढ़ी

97
0
AnganwadiRecruitment

मंडी, 02 अगस्त।  

बाल विकास परियोजना, मंडी-सदर के अंतर्गत आने वाले पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

मंडी में UPSC परीक्षा के चलते 3 अगस्त को कई गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध

यह निर्णय निर्धारित समय तक तीन से कम आवेदन प्राप्त होने के कारण लिया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर जितेंद्र सैनी ने बताया कि  बाल विकास परियोजना, मंडी-सदर के  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली

पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेकिन तय अवधि तक मंगवाई-1 आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता और लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोअर सुहड़ा-3,

dcp ad

लोअर समखेतर-1 तथा भ्यूली-2 केंद्रों में सहायिका के पद हेतु तीन से कम आवेदन ही प्राप्त हुए उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास निदेशालय, शिमला द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार,

यदि किसी पद के लिए तीन से कम आवेदन प्राप्त होते हैं, तो ऐसे मामलों में आवेदन की समय-सीमा 15 से 20 दिनों तक बढ़ाई जा सकती है। 

CM ने AICC के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया

इसी के अनुरूप, इन पांचों आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी अब 22 अगस्त 2025 तक अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर, जिला मंडी (हि.प्र.) के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here