Home डेली न्यूज़ समृद्ध हिमाचल-2045 : नागरिक सुझावों से गढ़ेगा विकास का नया खाका

समृद्ध हिमाचल-2045 : नागरिक सुझावों से गढ़ेगा विकास का नया खाका

141
0
#SamriddhHimachal2045

मंडी, 21 अगस्त।

समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान द्वारा ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ शीर्षक के साथ एक ऑनलाइन नागरिक

Jeevan Ayurveda Clinic

पनोलू में एच.पी. राज्य सहकारी बैंक ने लगाया जन सुरक्षा शिविर

सहभागिता प्रश्नावली जारी की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों, संस्थानों तथा हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आकांक्षाएं और ज़मीनी नवाचार आमंत्रित किए जा रहे हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय मंडी की ओर से सभी उपमंडल अधिकारियों  एवं खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं,

bharat mata ad

ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रश्नावली में भाग ले सकें। इसके तहत उपमंडल एवं खंड मुख्यालयों में प्रमुख स्थानों पर बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे और सोशल मीडिया माध्यमों से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पारंपरिक और नवीन माध्यमों से लोगों को भागीदारी के लिए प्रेरित करने को कहा गया है, ताकि 26 अगस्त तक अधिकतम प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हो सकें।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस प्रश्नावली में 17 प्रश्न शामिल हैं, जो जन-केंद्रित और दीर्घकालिक सोच के साथ तैयार किए गए हैं। इसमें भाग लेने के लिए नागरिक हिमाचल प्रदेश सरकार की

वेबसाइट himachal.nic.in/samridhhimachal पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थान ने गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/WAU9xDjLaR85PStC6


तथा क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिनके माध्यम से नागरिक अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है

कि समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए अपने बहुमूल्य विचार और सुझाव अवश्य साझा करें, ताकि प्रदेश की विकास यात्रा में जन भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here