Home क्राइम मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

1
0

भूपेंद्र ठाकुर,

23 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

थाना ठियोग में अंजना वर्मा पत्नी राजेंद्र सिंह, निवासी गांव ड्रोल, डाकघर सतोग, तहसील ठियोग, जिला शिमला, उम्र 21 वर्ष के बयान के आधार पर 22 सितंबर को अभियोग संख्या 135/2026, अधीनधारा 117(2), 109, 351(2) BNS पंजीकृत किया गया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी निखिल बिके, उम्र 25 वर्ष, द्वारा उसकी पत्नी श्रीमती टिक्का के साथ मारपीट की गई, जिसके परिणामस्वरूप वह घायल हुई और वर्तमान में उपचाराधीन है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा घटनास्थल से संबंधित साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए दिनांक 22.09.2026 को SFSL टीम द्वारा घटनास्थल ड्रोल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक प्रदर्श/सैम्पल सुरक्षित किए गए।

मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल बिके पुत्र श्री टेक बहादुर, निवासी नेपाल, उम्र 25 वर्ष, वर्तमान निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला को दिनांक 22.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here