Home डेली न्यूज़ नाहन के अगड़ीवाला गांव में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, आठ घर...

नाहन के अगड़ीवाला गांव में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, आठ घर पूरी तरह ध्वस्त

119
0
#Agdiwala
17 अगस्त की मध्य रात्रि और 18 अगस्त की सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर पंचायत के अगड़ीवाला गांव में भारी तबाही हुई है।

हिमाचल समय,नाहन, 20 अगस्त।

17 अगस्त की मध्य रात्रि और 18 अगस्त की सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर पंचायत के अगड़ीवाला गांव में भारी तबाही हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्य स्तरीय सायर महोत्सव 16, 17 व 18 सितम्बर को होगा आयोजित

इस प्राकृतिक आपदा में गरीब परिवारों के 8 घर पूरी तरह से ढह गए हैं, जबकि 13 अन्य परिवारों के मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, ध्वस्त हुए आठ घरों में से एक नलका गांव का है, जबकि सात घर अगड़ीवाला गांव के हैं। वहीं, खतरे में घरों की बात करें तो ये सभी 13 घर अगड़ीवाला गांव की अनुसूचित बस्ती के हैं।

इस तबाही में तीन गरीब परिवारों की लगभग पूरी ज़मीन भी बह गई है। बारिश लगातार जारी रहने के कारण आगे भी नुकसान की आशंका बनी हुई है।

इस हादसे के बाद 36 लोगों को अपना घर छोड़कर हरिपुर खोल स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शरण लेनी पड़ी है।

बताया जा रहा है कि प्रशासन ने मौके का निरीक्षण तो किया है, लेकिन पीड़ितों को राहत के तौर पर अब तक नाममात्र की सहायता ही मिल पाई है।

गौरतलब है कि मातर पंचायत पूरी तरह से खोलों (नदी-नालों) के किनारे बसी हुई है, जिस कारण यहां हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है।

इस मामले पर स्थानीय नेता डॉ. बिन्दल ने कहा कि सामाजिक स्तर पर विस्थापित परिवारों को उनके द्वारा जीवन उपयोगी छोटा-मोटा

सामान दिया गया है, लेकिन इन सभी परिवारों को सरकार द्वारा 7 लाख रुपये प्रति परिवार की मदद दिया जाना नितांत आवश्यक है।

कर्ज की सरकार बनकर रह गई है यह सुक्खू सरकार : बिंदल

उन्होंने कहा, “इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी जमीनें भी बह गई हैं, उन लोगों के लिए भूमि का प्रावधान करने की सख्त जरूरत है।”

डॉ. बिन्दल ने आशा व्यक्त की कि सरकार और प्रशासन अति शीघ्र पीड़ित परिवारों को संबंधित राशि उपलब्ध कराएगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here