Home डेली न्यूज़ मनस्वी धवन ने केरल में जमाई धाक, जीता सिल्वर

मनस्वी धवन ने केरल में जमाई धाक, जीता सिल्वर

90
0
#MansviDhawan
फाइनल में महाराष्ट्र की खिलाड़ी को दी कांटे की टककर, हार क़र भी जीता दिल

हिमाचल समय, सोलन, 15 अगस्त।
शहर के समीप चम्बाघाट शेड्स कॉलेज में कराते व किक बॉक्सिंग सीख रही मनस्वी धवन ने केरल में हिमाचल का नाम चमकाया है।

CM ने हिम भोग गेहूं का आटा, दलिया और हल्दी उत्पादों को लॉन्च किया

Jeevan Ayurveda Clinic

मनस्वी ने केरल के त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय शोतोकान कप प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत प्रदेश को गौरवान्वित किया है। फाइनल में मनस्वी का मुकाबला महाराष्ट्र

की खिलाड़ी के साथ हुआ। कांटे की टककर के इस मुकाबले में मनस्वी गोल्ड से तो चूक गई लेकिन अपनी कला का ऐसा अद्भुत नजारा पेश किया मानो हारी बाजी जीत ली हो। स्टेडियम मनस्वी के लिए तालियों से गूँज उठा।

बीते 9-10 अगस्त को आयोजित इस प्रतियोगिता में मनस्वी ने -45 केजी वेट केटेगरी में पार्टिसिपेट किया। इस प्रतियोगिता में देश भर से 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हिमाचल प्रदेश से इस प्रतियोगिता में 23 खिलाड़ियों का दल गया था। आठवीं क्लास में पढ़ रही मनस्वी ब्लैक पेंथर मार्शल आर्ट अकादमी की स्टूडेंट है। सिल्वर मेडल जीतने पर कोच इक़बाल मलिक ने मनस्वी की खूब प्रशंसा की।

उन्होंने बताया की मनस्वी बेहद प्रतिभाशाली स्टूडेंट है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। निंसंदेह आने वाले नेशनल में प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाएगी।

बता दें की मनस्वी के पिता भूषण धवन खुद कराटे-किक बॉक्सिंग के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी है और कई मेडल प्रदेश की झोली में डाले है। वे इस समय हिमाचल पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे है।

bhusshan ad

CM ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

साथ ही राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय कराते व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते है। भूषण अपनी बेटी की उपलब्धि पर बेहद खुश है।

भविष्य में उनकी बेटी प्रदेश के लिए राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर लाए इसकी तैयारी में जुट गए है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here