Home डेली न्यूज़ स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से संपन्न

स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से संपन्न

101
0
#IndependenceDayCelebration
दिनांक 15 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या उषा मित्तल द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

हिमाचल समय, सोलन, 15 अगस्त।

दिनांक 15 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या उषा मित्तल द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

मनस्वी धवन ने केरल में जमाई धाक, जीता सिल्वर

इसके पश्चात कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने खेल अध्यापिका वीना कौशिक एवं जगदीश के मार्गदर्शन में भव्य परेड जिसमें प्रियांशी, हर्षिता,दीपांशी,

पावनी, श्रेष्ठा, कीर्ति हिमांशु ,नीतीश ,शुभम , रक्षित, तुषार, आदि ने परेड को प्रस्तुत कर प्रधानाचार्या को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कार्यक्रम का संचालन Activity Incharge अंजना ने कुशलतापूर्वक किया। कक्षा 2 से 5 के अंशिका, वैष्णवी, दिव्यांशी ,jasmine आदि विद्यार्थियों ने patriotic dance की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी

कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों आराध्या, परिणीति, मानत, दिव्या, इशिता, ऋतिका, दिव्यांशी, मेहक, भावना एवं यामिनी ने कोरियोग्राफर संजू राजपूत के निर्देशन में प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य से सभी को भाव-विभोर कर दिया।

इसी क्रम में कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थी रुद्र, शश्वत, शिवांश, अरमान, परीशा, प्रांजल, कर्णिका, रूही, सृष्टि, सुहान, देव, राजीव,

वैभव एवं तनमय ने Music Teacher संतोष के मार्गदर्शन में प्रस्तुत देशभक्ति गीत से पूरे वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्या उषा मित्तल ने कहा, “हमें यह स्वतंत्रता अनगिनत बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है, यह हमारे लिए अत्यंत मूल्यवान है, इसलिए हमें उन वीरों को कभी नहीं भूलना चाहिए।”

CM ने हिम भोग गेहूं का आटा, दलिया और हल्दी उत्पादों को लॉन्च किया

देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here