Home ट्रेंडिंग CBSE शिक्षक भर्ती में गणित और अंग्रेजी विषयों के पात्रता नियमों में...

CBSE शिक्षक भर्ती में गणित और अंग्रेजी विषयों के पात्रता नियमों में संशोधन की मांग

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

08 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश। CBSE स्कूलों में गणित एवं अंग्रेजी शिक्षक भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इन दोनों विषयों के लिए स्नातक स्तर पर 55% अंक प्राप्त करने की अनिवार्य शर्त अन्य विषयों की तुलना में कठोर है, जिसके कारण अनेक योग्य उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं।

पूर्व भर्ती प्रक्रिया में अंग्रेजी के लगभग 118 तथा गणित के 40 से अधिक अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन (DV) तक पहुंचने के बावजूद निर्धारित पात्रता शर्तों के कारण चयन से वंचित रह गए थे। अभ्यर्थियों के अनुसार, वर्ष 2008 से 2013 के बीच स्नातक स्तर पर 55% अंक प्राप्त करना अनेक उम्मीदवारों के लिए कठिन रहा।

अभ्यर्थियों ने सरकार एवं संबंधित भर्ती एजेंसी से मुख्य रूप से चार मांगें उठाई हैं:

  1. पात्रता में स्नातक के अंकों के बजाय संबंधित विषय में M.A. एवं B.Ed. की योग्यता को प्राथमिकता दी जाए।
  2. B.Sc. + B.Ed. + M.A. English धारकों को CBSE English Teacher भर्ती के लिए पात्र माना जाए।
  3. B.A. एवं B.Sc. में अंग्रेजी अथवा गणित विषय में 55% अंकों की अनिवार्य शर्त में संशोधन किया जाए।
  4. गणित एवं अंग्रेजी सहित सभी विषयों के लिए समान, तार्किक एवं न्यायसंगत पात्रता मानदंड लागू किए जाएं।

अभ्यर्थियों ने मांग की है कि भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन कर योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि कठोर पात्रता शर्तों के कारण किसी भी अभ्यर्थी को रोजगार के अवसर से वंचित न रहना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here