Home क्राइम शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: रोहडू में 31 ग्राम हेरोइन के साथ...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: रोहडू में 31 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

8
0

भूपेंद्र ठाकुर,

12 अगस्त/ रोहडू (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस की नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना रोहडू की डिटेक्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 31 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को 10 अगस्त, 2026 को सूचना मिली थी कि रोहडू क्षेत्र में एक व्यक्ति लंबे समय से हेरोइन/चिट्टा की तस्करी में संलिप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को रोहडू क्षेत्र से हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके साइड बैग से 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान
हन्नी दत्ता पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह, निवासी रोहडू, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना रोहडू में अभियोग संख्या 84/2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज (बुधवार, 12 अगस्त) माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिमला ने बताया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि तस्करी नेटवर्क की जड़ तक जाने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा इस आपूर्ति श्रृंखला में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। मामले की आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here