Home क्राइम शिमला पुलिस की कार्रवाई — उद्घोषित अपराधी (PO) गिरफ्तार

शिमला पुलिस की कार्रवाई — उद्घोषित अपराधी (PO) गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

12 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उद्घोषित अपराधी मन्जेश पंचाटा (उम्र 32 वर्ष), निवासी गांव जोहर, डाकघर झड़ग, तहसील जुब्बल, जिला शिमला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

उक्त उद्घोषित अपराधी को दिनांक 11.08.2026 को सायं कुमारसैन बाजार से PO Cell, उपमंडल रोहड़ू के प्रयासों के उपरांत गिरफ्तार किया गया।

मन्जेश पंचाटा को वर्ष 2022 में चार मामलों, केस नं. 699/2020, 514/2020, 515/2020 एवं 484/2020 में माननीय न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध किया गया था। न्यायिक प्रक्रिया से बचते हुए फरार रहने के कारण उसे बाद में माननीय न्यायालय, रोहड़ू द्वारा उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। उद्घोषित अपराधी को माननीय कोर्ट , रोहड़ू के समक्ष आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here