Home मौसम पहली ही बरसात में स्योरा जाडली मार्ग में पहाड़ी से आ रहा...

पहली ही बरसात में स्योरा जाडली मार्ग में पहाड़ी से आ रहा भारी मलवा

143
0
Syora Jadli road
गर्मियों से राहत देने वाली बरसात अब ग्रामीणों के लिए धीरे धीरे आफत भी बनती जा रही है। कुछ ऐसा ही मंजर आजकल कुनिहार क्षेत्र के साथ लगती ग्राम पंचायत जाडली में देखने को मिल जाएगा।

हिमाचल समय, सोलन/कुनिहार 18 जून।

गर्मियों से राहत देने वाली बरसात अब ग्रामीणों के लिए धीरे धीरे आफत भी बनती जा रही है। कुछ ऐसा ही मंजर आजकल कुनिहार क्षेत्र के साथ लगती ग्राम पंचायत जाडली में देखने को मिल जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic
agri ad

मुख्यमंत्री ने आनी के बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की

यंहा गत रात्रि से हो रही बारिश की वजह से गांव स्योरा (जाडली) सार्वजनिक मार्ग में पहाड़ी से भारी भरकम मलवा सड़को में आ रहा है।

मलवे के कारण वाहन चालकों के अतिरिक्त राहगीरों, स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी की यह बात है कि आजकल ग्रामीणों के सब्जियों का सीजन भी शुरू हो चुका है

व आये दिन किसान खेतो में तैयार हो चुके टमाटर, शिमला मिर्च , बैंगन, खीरा आदि पैदावार को गाडियो द्वारा मंडियों तक पंहुचा रहे हैं। लेकिन पहाड़ी से सड़क में आ रहे

ishar sweet ad

मोहड़धार गांव में ल्हासा गिरा, खतरे में पड़ा रिहायशी मकान

मलवे की वजह से छोटे वाहन तक मलवे में फंस रहे। आस पास के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई है कि शीघ्र उक्त संपर्क मार्ग की सुध ली जाए ताकि बरसात के दौरान उक्त मार्ग गाद मिट्टी से बन्द न हो।

पहाड़ी से आने वाले भारी भरकम गाद मिट्टी का शीघ्र निपटान किया जाए। उक्त गाद को आस पास के खेतों या घासनियों से दूर कंही नाले में फेंका जाए ।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

shoolini ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here