Home राजनीतिक मुख्यमंत्री ने किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागा सराहन का दौरा

मुख्यमंत्री ने किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागा सराहन का दौरा

93
0
Baga Sarahan
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा सराहन का दौरा किया।

हिमाचल समय, बागा सराहन 18 जून।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा सराहन का दौरा किया।

Jeevan Ayurveda Clinic
iph ad

पहली ही बरसात में स्योरा जाडली मार्ग में पहाड़ी से आ रहा भारी मलवा

इस दौरान उन्होंने अध्यापकों से छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यवाहरिक और सामान्य ज्ञान प्रदान करने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने पाठशाला के छात्रों से संवाद किया और उनसे सामान्य ज्ञान

व उनके कैरियर के बारे बातचीत की और उनकी रूचि के बारे में जाना। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत एवं लग्न के साथ आगे बढ़ें

और सपनों को नई उंचाईयों पर पहुचाएं। उन्होंने बच्चों से मानवीय मूल्यों और आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्री-नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के पुराने भवन के स्थान पर आधुनिक विद्यालय भवन बनाया जाना चाहिए।

legen ad

मुख्यमंत्री ने आनी के बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की

उन्होंने अध्यापकों से स्कूल की समस्याओं पर फीडबैक भी लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, बागा सराहन में स्थानीय लोगों से मिले

और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

bhushan ad


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here