Home खेल बाहरा यूनिवर्सिटी में लगातार दूसरे साल आयोजित हुआ अल्फा गेमिंग लीग

बाहरा यूनिवर्सिटी में लगातार दूसरे साल आयोजित हुआ अल्फा गेमिंग लीग

6
0

भावना ठाकुर/सोलन।

बाहरा यूनिवर्सिटी के अल्फा स्कूल ने अल्फा गेमिंग लीग – PRIMA 2026 का सफल आयोजन किया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब यूनिवर्सिटी ने इस बड़े ई-स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी की है। खास बात यह है कि हिमाचल प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित करने वाली बाहरा यूनिवर्सिटी फिलहाल एकमात्र यूनिवर्सिटी बनकर उभरी है, जो युवाओं को गेमिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अनोखा मंच दे रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आज के डिजिटल दौर में, जब युवा पीढ़ी तकनीक और गेमिंग संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है, ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपनी गेमिंग प्रतिभा दिखाने के लिए एक स्वस्थ और प्रतिस्पर्धात्मक मंच मिलता है।प्रतियोगिता में लोकप्रिय ई-स्पोर्ट्स गेम BGMI और Free Fire खेले गए, जिनमें प्रतिभागियों ने बेहतरीन रणनीति, तालमेल और गेमिंग कौशल का प्रदर्शन किया।

फाइनल परिणामों में Shimlawaasi टीम ने BGMI में जीत हासिल की, जबकि Lake of Fire टीम ने Free Fire का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीमों को ₹10,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

आयोजकों ने बताया कि अल्फा गेमिंग लीग का उद्देश्य युवाओं में ई-स्पोर्ट्स संस्कृति को बढ़ावा देना और गेमिंग के प्रति उनके जुनून को एक संगठित और प्रतिस्पर्धात्मक मंच देना है। इस सफल दूसरे संस्करण के साथ बाहरा यूनिवर्सिटी ने हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर पर ई-स्पोर्ट्स आयोजनों को बढ़ावा देने में अपनी अग्रणी भूमिका और मजबूत कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here