हिमाचल समय न्यूज़,
15 अक्टूबर / दभोटा।
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, हमीरपुर में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दभोटा की छात्राओं ने ताइक्वांडो, कराटे और वुशु जैसे खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बन्नीत ने ताइक्वांडो के अंडर-63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा टीना ने ताइक्वांडो के अंडर-52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, कृति ने कराटे के अंडर-32 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पायल ने वुशु खेल में भी प्रतियोगिता में भाग लेकर खेल भावना का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से विद्यार्थी खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।








