Home क्राइम पांवटा साहिब में हत्या के मामले में 12 घंटे के भीतर दो...

पांवटा साहिब में हत्या के मामले में 12 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार*

10
0

– एएसपी नरेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी



अनूप ठाकुर,

18 अगस्त / पांवटा साहिब(सिरमौर)।

Jeevan Ayurveda Clinic


पांवटा साहिब क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक और एक महिला शामिल हैं। इस संबंध में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी नरेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

एएसपी ने बताया कि बीती रात पांवटा साहिब में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। एसपी सिरमौर के निर्देशों पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्य करते हुए मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।एएसपी नरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जनता से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here