– 21 वर्षो से NSUI, युवा कॉंग्रेस और पंचायतीराज में सक्रिय अभी हाल ही में जीता है ज़िला परिषद का चुनाव
भावना ठाकुर,
19 अगस्त / सोलन।
सोलन निर्वाचन क्षेत्र में सिरीनगर पंचायत के पूर्व प्रधान और हाल ही में पंचायतीराज चुनाव में धंगील वार्ड से ज़िला परिषद का चुनाव जीत कर आए अमित ठाकुर मोन्टू को कॉंग्रेस पार्टी ने सोलन कॉंग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है अमित ठाकुर एक राजनीतिक पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखते है उनके पिता रमेश ठाकुर सोलन निर्वाचन क्षेत्र के अध्यक्ष, पंचायत प्रधान और ज़िला परिषद के सदस्य APMC सोलन के चेयरमैन रहे हैं और उनकी माता लीला ठाकुर भी दो बार की ज़िला परिषद की सदस्य रह चुकी है।

अमित ठाकुर का नाम राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान में भी विधानसभा और जिला अध्यक्ष के लिए प्रमुखता से आगे आया था
अमित ठाकुर कॉंग्रेस पार्टी का एक भरोसेमंद चेहरा है और प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और सोलन से मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की हरी झंडी के बाद ही इनका नाम फाइनल हुआ है ज्ञात रहे की मनीष ठाकुर लंबरदार के इस्तीफे के बाद अमित ठाकुर के अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज हो गयीं थी अब देखना ये होगा कि अमित ठाकुर किस प्रकार से सभी कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर केसे आगे बढ़ते हैं कर्नल धनीराम शांडील और उनके पुत्र संजय शांडील ने अमित ठाकुर के नाम पर सहमति जतायी है और वहीं इका-दुका कॉंग्रेसी के इलावा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी कभी अमित ठाकुर के नाम पर कोई आपत्ति जाहिर नहीं की है एसे मे सम्भव है कि अमित ठाकुर युवाओ और बुजुर्गों को साथ लेकर सोलन कॉंग्रेस मे 4 सालों से निष्क्रिय पड़े संगठन के लिए संजीवनी का कार्य कर पाने मे सफल हो जाए और कॉंग्रेस फिर एक बार सोलन मे अपना झण्डा बुलन्द कर के जीत का चौका लगा दे।








