हिमाचल समय, शिमला, 25 अगस्त।
हिमाचल प्रदेश में 25 से 31 अगस्त के दौरान मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस दौरान तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 अगस्त को बारिश की सबसे अधिक तीव्रता होने का अनुमान है।
आपदा में गंभीर नहीं है सुक्खू सरकार, अनर्गल बातों से प्रभावितों को नहीं मिलती राहत : जयराम ठाकुर
मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य में 31 अगस्त तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
इस बीच, समुद्रतल से 16,500 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे में सोमवार को हुई बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला पदम सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। प्रशासन ने नागरिकों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नज़र रखने का अनुरोध किया है।
मंडी जिला में 26 अगस्त को बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान: अपूर्व देवगन
सलाह:
· नदी-नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
· आवश्यकता पड़ने पर ही यात्रा करें।
· स्थानीय मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखें।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com









