
हिमाचल समय, सोलन, 25 अगस्त।
सोलन जिले के शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला का भवन अचानक हुए भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना छुट्टी वाले दिन हुई, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, स्कूल भवन पर मलबा गिरने से अंदर रखा सामान पूरी तरह दब गया है।
हिमाचल प्रदेश में 25-31 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
घटना के बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है तथा स्कूल प्रबंधन को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीणों ने राहत जताते हुए कहा कि अगर यह हादसा स्कूल के खुला होने के दिन होता तो बड़ी तबाही हो सकती थी। प्रशासन द्वारा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए एहतियाती उपायों पर विचार किया जा रहा है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








