Home क्राइम शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: नशा तस्करी से अर्जित 2.28 करोड़ की...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: नशा तस्करी से अर्जित 2.28 करोड़ की संपत्ति जब्त

6
0

भूपेंद्र ठाकुर,

16 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग NDPS मामलों में कुल ₹2.28 करोड़ मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियां जब्त (Seized) की हैं। यह कार्रवाई विस्तृत वित्तीय जांच के आधार पर की गई है।


पहला मामला: कोटखाई में ₹2.05 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस थाना कोटखाई में 19 सितंबर 2024 को FIR No. 50/2024 धारा 21, 27A, 29 ND&PS Act एवं धारा 111 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कुल 17 आरोपियों के विरुद्ध वित्तीय जांच अमल में लाई गई।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से निम्न संपत्तियां खरीदी थीं:

· 16 वाहन
· सोलन स्थित चोपड़ा अपार्टमेंट्स में 2 रेजिडेंशियल फ्लैट (हरिंदर सिंह व प्रदीप कुमार द्वारा खरीदे गए)
· 1 आवासीय भवन

इन संपत्तियों का कुल मूल्य ₹2.05 करोड़ आंका गया है। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि ये संपत्तियां आरोपियों की ज्ञात एवं वैध आय के स्रोतों से मेल नहीं खाती थीं। पुलिस ने सभी चल एवं अचल संपत्तियों को विधि अनुसार जब्त कर लिया है।


दूसरा मामला: बालूगंज (West) में ₹23.23 लाख की संपत्ति जब्त

21 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना बालूगंज (West) में FIR No. 69/2026 धारा 21, 29 ND&PS Act पंजीकृत की गई थी। यह मामला Tara Devi Road, NH-05 के समीप आरोपी ऋषभ कुमार के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद होने पर दर्ज किया गया था। बाद में 25 अप्रैल 2026 को आरोपी बादल @ टिटला को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कुल 2 आरोपी हैं।

वित्तीय जांच में पाया गया कि आरोपी ऋषभ कुमार ने तस्करी से अर्जित धन से:

· मौजा भरोई, जिला शिमला में एक भूमि प्लॉट
· एक Ciaz कार

खरीदी थी। इन संपत्तियों का कुल मूल्य ₹23,23,000/- है, जो आरोपी की वैध आय से मेल नहीं खाता। पुलिस ने यह संपत्ति भी विधि अनुसार जब्त कर ली है।


2026 में अब तक ₹4.11 करोड़ की जब्ती

जिला पुलिस शिमला की यह कार्रवाई विशेष उल्लेखनीय है क्योंकि वर्ष 2026 में अब तक वित्तीय अन्वेषण के आधार पर 6 मामलों में 24 आरोपियों की कुल ₹4.11 करोड़ मूल्य की अवैध संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। यह हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिला पुलिस द्वारा की गई सर्वाधिक संपत्ति जब्ती है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 तथा 2025 में जिला शिमला में वित्तीय अन्वेषण के आधार पर अवैध संपत्तियों की जब्ती की कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।


पुलिस का स्पष्ट संदेश

जिला पुलिस शिमला का स्पष्ट संदेश है कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें भी विधि अनुसार जब्त किया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के आर्थिक तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here