
हिमाचल समय, शिमला, 10 जून।
ऑल इंडिया आर्टिस्ट्स एसोसिएशन, जो पिछले 70 सालों से कलाकारों को प्रोत्साहित कर रही है, ने डॉ नरेश कुमार कौंडल को अवार्ड प्रदान किया।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के छात्रों ने ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
इस संस्था की शुरुआत रोहतास गौर के पिता सुधीर गौर, बलराज साहनी और मदन पुरी ने की थी और इसके संरक्षक प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी और सुनील दत्त जैसे प्रसिद्ध अभिनेता रहे हैं।
डॉ नरेश कुमार कौंडल को हिमाचल गॉट टैलेंट शुरू करने के लिए सम्मानित किया गया, जिसने हिमाचल के हजारों कलाकारों को टीवी पर लाने के लिए मंच प्रदान किया
और उनके हुनर को दुनिया तक पहुंचाया। इसके अलावा, हिमालयन गॉट टैलेंट, जो पहाड़ी संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए शुरू किया गया था,
हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू और नेपाल में काफी लोकप्रिय है। हिमाचल प्रीमियर लीग नशा मुक्त हिमाचल और हिमाचल प्रो कबड्डी लीग नशा मुक्त हिमाचल की शुरुआत से युवाओं को नशा मुक्ति
के संदेश के साथ खेलों से जोड़ा गया। फर्स्ट हिमाचली फिल्म एंटरटेनमेंट एंड प्राइड अवार्ड की वजह से हिमाचल में हिमाचल फिल्म पॉलिसी की भूमिका बनी।
डॉ नरेश कुमार कौंडल ने डिजिटल हिमाचली पहाड़ी लर्निंग बुक की पहल की, जिससे अब पहाड़ी भाषा को लिखित में लाया जा रहा है और हर कोई आसानी से पहाड़ी सीख
और बोल सकता है। इन सभी की शुरूआत के लिए डॉ नरेश कुमार कौंडल को इंडियन हीरोज अवार्ड से सम्मानित किया गया
- पद्म श्री हरमन शर्मा (सेब के क्षेत्र में)
- पद्म श्री विद्या आनंद शारिक (संगीत के क्षेत्र में)
- हिमाचल गौरव के.एल सहगल (संगीत के क्षेत्र में)
- नाटी किंग कुलदीप शर्मा (नाटी के क्षेत्र में)
- सुबेदार सोहन वर्मा (ऑपरेशन कारगिल 1999)
डॉ नरेश कुमार कौंडल ने कहा कि यह सम्मान ऐसे लेजेंड्स के साथ मिलना और महान एसोसिएशन से मिलना उनके लिए बहुत गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि यह उनका जुनून है, लेकिन इसके पीछे उनकी पत्नी सीमा कौंडल ने बहुत संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि वह 4th क्लास तक दो बार फेल हो गए थे,
लेकिन उनकी माता कश्मीरी देवी ने कहा था कि कभी हार न मानना और अब वह पीएचडी हैं और वर्ल्ड की टॉप रैंक्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के साथ उनके रिसर्च आर्टिकल हैं।
डॉ नरेश कुमार कौंडल ने अपने सम्मान का श्रेय अपनी पत्नी, माता और पिता प्रताप सिंह को दिया और कहा कि इस अवार्ड को प्राप्त करने में कई लोगों का योगदान है,
जिनमें ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन कृपाल सिंह पासरीचा, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, एसजेवीएनएल चेयरमैन एनएल शर्मा और निदेशक अजय कुमार शर्मा,
सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र मोहन शर्मा, शंकी ठुकराल, अवनीश चौहान, रमिंदर बावा, डॉ डीआर गौतम, डॉ सुशील,
धर्म सिंह, सौरभ गौतम, एसके पंवार, अनिल मानकोटिया, नागीन बंसल और विजय भवानी का काफी योगदान रहा है।
ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन कृपाल सिंह पासरीचा ने कहा कि यह हमारे कॉलेज के लिए गौरव की बात है
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष की फिर बढ़ी मुश्किलें,कसौली दुष्कर्म केस सेशन कोर्ट में रिओपन हुआ केस
कि हमारे प्रोफेसर डॉ नरेश कुमार कौंडल को यह अवार्ड मिला और उन्होंने कहा कि ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज हमेशा अच्छे कार्यों में अपना सहयोग देता है।
इसके साथ प्रिंसिपल और कोर कमेटी के सदस्यों डॉ आर.पी सिंह, डॉ अभय, नेहा चौहान, बलजीत सिंह, और बलवीर भारद्वाज और पूरे एचओडी और स्टाफ के सदस्यों ने डॉ नरेश कुमार कौंडल को बधाई दी।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








