-अभियोग संख्या 37/2026, धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
भूपेंद्र ठाकुर,
17 मई / शिमला।
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला शिमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना कुमारसैन की डिटेक्शन टीम ने दो आरोपियों के कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 मई 2026 को डिटेक्शन टीम सब डिवीजन रामपुर NH-05 पर बारूबाग के समीप गश्त एवं वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान ट्रक में सवार दो युवकों के कब्जे से लगभग 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान निम्नानुसार हुई है:
1. मुशताक अली पुत्र हसन अली, निवासी गांव भद्राश, डाकघर दत्तनगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला (हि.प्र.)
2. बलबीर पुत्र चैन राम, निवासी गांव मकडोग, डाकघर कुंगल बाल्टी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला (हि.प्र.)
बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग संख्या 37/2026 दिनांक 13.05.2026 के तहत धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज एक्ट) का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले की आगामी जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक शिमला ने नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं और आम जनता से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।









