Home क्राइम पट्टा मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो तस्करों से...

पट्टा मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो तस्करों से 10.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया

4
0

भावना ठाकुर,

16 मई / धर्मपुर (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस की एसआईयू (विशेष जांच इकाई) टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 13 मई 2026 को पट्टा मोड़ (कुमारहट्टी) के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान एक ड्यूक मोटरसाइकिल पर सवार युवक-युवती को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 10.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जतिंदर (28 वर्ष) पुत्र मुन्ना लाल और उसकी पत्नी स्वाति (27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सेक्टर 45, बुडेल, चंडीगढ़ के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस थाना धर्मपुर में इस संबंध में मामला (अभियोग) दर्ज कर लिया गया है। अन्वेषण के दौरान मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज 14 मई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here