Home राजनीतिक राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

149
0
Governor paid tribute
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज शिमला जिला के रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम महल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए।

हिमाचल समय, शिमला 24, जून।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज शिमला जिला के रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम महल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए।

Jeevan Ayurveda Clinic
tapan add

देवदार के घने जंगल में देवीदढ़ का खुला मैदान बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

यह समारोह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।

राज्यपाल ने राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और जनता के सच्चे सेवक थे।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी प्रदेशवासियों के हृदय में अमिट रूप से अंकित है। उनका जनसेवा से जुड़ा जीवन भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

राज्यपाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाकर हिमाचल की संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए जो कदम उठाया,

वह उनकी देवभूमि के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया,

जो उन्हें एक सच्चे सांस्कृतिक संरक्षक के रूप में स्थापित करता है। राज्यपाल ने राजा वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह, जो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी हैं

और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह, जो प्रदेश सरकार में8न मंत्री हैं को सांत्वना दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों,

सोलर टेक्नीशियन के पद के लिए 23 जून को साक्षात्कार

परिजनों, स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने समारोह में भाग लेकर पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृति को नमन किया।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here