Home क्राइम शिमला पुलिस ने राजस्थान से दो नाबालिग बच्चों को किया बरामद

शिमला पुलिस ने राजस्थान से दो नाबालिग बच्चों को किया बरामद

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

16 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस को गुमशुदगी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजस्थान के गंगानगर से दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस थाना बालूगंज (West), जिला शिमला में 12 जुलाई 2026 को अभियोग संख्या 142/2026 धारा 137(2) BNS के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता श्रीमती उमा देवी ने बताया था कि उनके दो नाबालिग बच्चे घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला शिमला पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने पंजाब, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में तलाश अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण एवं मानव स्रोतों के आधार पर टीम ने दोनों बच्चों का सफलतापूर्वक पता लगा लिया।

पुलिस टीम ने बच्चों को गंगानगर, राजस्थान से ट्रेस आउट किया है। वर्तमान में पुलिस टीम सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत दोनों बच्चों को सकुशल शिमला वापस ला रही है।

जिला शिमला पुलिस की इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई से बच्चों के परिजनों में राहत की लहर है। पुलिस बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here